.
.
Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar honored 150 students in Salana Samagam
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में सलाना समागम करवाया गया जिस में मुख्य मेहमान के रूप में पदमभुषण अवार्डी राज सभा मैंबर सरदार सुखदेव सिंह ढ़ीडसा उपस्थित हुए / डी.ए.वी कॉलेज की मैनेजिंग कमेटी के उपप्रधान जसटिस एन.के.सूद और सचिव श्री अरविंद घई विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए /
.

.
इस मौके प्रसिद्ध नावलकार स. बलदेव सिंह सड़कनामा, प्रिसिपल संजीव अरोड़ा, प्रिसिपल एम.एल.ऐरी, प्रिसिपल मैडम अजय सरीन, प्रिसिपल रविंदर शर्मा, श्री अजीत गौ स्वामी, प्रिसिपल आर.के धवन, प्रिसिपल एस.पी सहिदेव और प्रिसिपल निशचल सूद भी उपस्थित हुए / प्रिसिपल डॉ जगरूप सिंह और स्टॉफ ने मुख्य महिमानों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया / एन.सी.सी कैडटेस द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया / सरदार सुखदेव सिंह ढीडसा ने पहला कॉलेज नें नई तैयार की एन.सी.सी लैब का उद्घाटन किया /
.

.
प्रोग्राम का आगाज मानस की जाति सबै ऐके पहिचानबो के साथ हुआ / इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा रंगा रंग प्रोग्रान में स्किट, कोरिओग्राफी और भंगड़ा पेश किया गया / मुख्य महिमान ने अकाडमिक और अलग अलग क्षेत्र में प्राप्तियां करने वाले 150 के करीब विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया / उन्होंने कॉलेज को सी.एन.सी मशीन लेने के लिए पांच लाख रूपए की ग्रांट देने का ऐलान किया /
.

.
इस मौके प्राप्तियां करने वाले अध्यापितों का भी सम्मान किया गया / मुख्य महिमान श्री सूखदेव सिंह ढ़ीडसा जी को शाल और खुबसूरत दरबार साहिब का कटआउट समृति चिन्ह भेंट किया गया / अंत में श्री अरविंग घई द्वारा आए हुए मेहमानो का धन्यवाद किया गया / इस प्रोग्राम का मंच संचालन श्री पंकज गुप्ता औऱ मैडम प्रीतकंवल ने बेहद ही अच्छे ढंग से किया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar honored 150 students in Salana Samagam

































