.
.
Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar organizes seminar on mobile radiation impact on human
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : प्रिसिपल डॉ. जगरूप सिंह जी के दिशानिर्देश में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के फार्मेसी विभाग द्वारा मोबाइल रेडीएशन का ह्यूमन पर प्रभाव पर सैमीनर का आयोजन किया गया / प्रिसिपल डॉ. जगरूप सिंह और विभाग मुखी डॉ संजे बांसल ने पिम्स जालंधर से आए हुए डॉ. हरविंदर कुमार और शीतल कुमार का स्वागत किया / जोकि इस सैमीनार में मुख्य रूप से उपस्थित हुए /
.
.
उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से निकलने वाली दुषित किरणो से मनुष्य पर होने वाले बुरे प्रभावो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस का दिल और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है / इस के साथ नींद की कमी, ध्यान केंद्रित करने में कमी, चिडचिड़ापन, हाई ब्लड प्रैशर, कानो का बहरापन आदि जैसी समस्याए हो सकती है /
.
.
उन्होंने इसके सही इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी / इस दौरान मंच संचालन प्रो. मीना बांसल ने किया / विभाग मुखी डॉ. संजे बांसल ने आए हुए मुख्य मेहमान और अन्य लोगो का धन्यवाद किया / इस दौरान प्रिसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने फार्मेसी विभाग मुखी डॉ. संजे बांसल एवं अन्य स्टॉफ की इस सैमीनर के लिए प्रशंसा की और डॉ. हरविंदर कुमार को सम्मानित चिन्ह देकर सम्मानित किया /
.
.
इस मौके पर फार्मेसी विभाग का स्टॉफ, मीना बांसल, संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, करनइंदर सिंह, रूपिंदर कौर, मलकियत और लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar organizes seminar on mobile radiation impact on human

































