.
mission 2022 aam aadmi party will decide elections Punjab
2017 के विधानसभा चुनाव में हुई हार पर किया मंथन, गलतियों से सीखे सबक,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर देगी / इस बार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं करने की गलती नहीं की जाएगी / पार्टी ने 2017 में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया है और गलतियों से सबक सीखा है /
..
यह सारी बात बठिंडा के सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य विधायक बुध राम, बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी और तलवंडी साबो की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने सयुंक्त रुप से कहीं / आप नेताओं ने कहा कि अकालियों व कांग्रेसियों से पंजाब के लोग दुखी हो चुके हैं /
.उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के सिर पर 2.28 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के लिए अकाली व कांग्रेसी दोषी हैं / शिअद-भाजपा की सरकार के समय पंजाब पर 1.82 लाख करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़कर 2.28 लाख करोड़ हो गया है / पंजाब सरकार के बजट में न तो सरकार की आमदनी बढ़ी है, न खर्च कम हुए हैं /
.उन्होंने कहा कि सरकार की आमदनी के साधनों पर माफिया का कब्जा है / सरकार ने पिछले बजट में किसानों की कर्ज माफी के लिए तीन हजार करोड़ रुपये रखे थे, लेकिन एक पैसा खर्च नहीं किया गया / अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए 928 करोड़ रुपये रखे थे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला / पंजाब में आप के 2,52,639 नए सदस्य बन चुके हैं / मिस्ड कॉल के जरिए 23 मार्च तक सदस्य बना जा सकता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
mission 2022 aam aadmi party will decide elections Punjab

































