.
MLA Bains made a big announcement People whose power connections were disconnected The party will add them Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : लुधियाना से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस हमेशा कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब के लोगों को लगाए गए राजनितिक लारों के खिलाफ हमेशा ही खड़े रहे हैं, ऐसे में आज जालंधर पहुंचे लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरनजीत बैंस ने सरकारी विभागों के पावरकाम का 2200 करोड़ रुपये बकाया बताकर राजनितिक गलियारे में हलचल मचा दी है /
..
यही नहीं उन्होंने इस दौरान निजी उपभोक्ताओं से 1497 करोड़ रुपये वसूले जाने से लेकर यह तक कह दिया कि किस तरह से पावरकॉम आम जनता को परेशान कर रहा है / बिल अदा न कर पाने वाले गरीब उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं / सिमरनजीत सिंह बैंस ने यह भी कहा कि राज्य भर में जिन गरीबों के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें लोक इंसाफ पार्टी खुद लगाएगी /
.उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि इसके लिए पंजाब सरकार से गरीबों का बकाया माफ करने की मांग की जाएगी / उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों के कारण ही बिजली महंगी बेची जा रही है / पंजाब में कोयले की आपूर्ति के लिए बिहार के पिछवाड़ा जिले में कोल माइन खरीदी गई थी लेकिन अब वहां से कोयला लेने की बजाय केंद्र सरकार से लिया जा रहा है /
.यही नहीं इसकी वजह से सरकार को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है / इसके साथ ही प्राइवेट बिजली उत्पादकों के साथ किया गया पावर परचेज एग्रीमेंट भी विभाग को हो रहे नुकसान का बड़ा कारण है / इसके तहत फिक्स प्राइस का करार किया गया है, जबकि समय के साथ इसमें परिवर्तन की जरूरत है / अब देखना यह होगा कि आज सिमरनजीत बैंस द्वारा किये गए इस बड़े खुलासे के बाद राजनितिक गलियारे में 2022 के चुनावों को लेकर हलचल कितनी होती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
MLA Bains made a big announcement People whose power connections were disconnected The party will add them Punjab

































