.
.
model of concrete EVMs was inaugurated at Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में कंक्रीट का एक विशाल ई.वी.ऐम. माडल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन लोग सभा मतदान केंद्रीय निरीक्षक सैमूअल आनंद आई.ए.एस. और डिप्टी कमिशनर कम इलेक्शन कमीशन अधिकारी श्री वरिन्दर कुमार शर्मा आई.ए.एस. ने सांझे तौर पर किया /
.
.
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि डी.सी. श्री वरिन्दर कुमार शर्मा जी की प्रेरणा द्वारा मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने आम लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करने के उदेश्य से कंक्रीट एवीएम का एक विशाल माडल कॉलेज में बनाया है / उन्होंने आगे बताया की इस में वी.वी.पैट, बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को दिखाया गया है / कंक्रीट को पेड़ के मूड पर स्थापित किया गया, जोकि कला का एक उत्तम नमूना है /
.

डी.सी. वरिन्दर कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह माडल शायद हिन्दोस्तान में इस किस्म का एक मात्र पहला माडल है और इसके साथ लोगों को जागरूक करने में बहुत मदद मिलेगी / उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह, कॉलेज के स्टॉफ सदस्यों और विद्यार्थियों की खूब प्रशंसा की /
.
इस दौरान सैमूअल आनंद जी आई.ए.एस. ने इस ई.वी.एम. मॉडल को उच्च कोटी का माडल बताया और विद्यार्थियों के काम की खूब प्रशंसा की / इस मौके ए.डी.सी. श्री जसबीर सिंह, श्री सुरजीत लाल, प्रिंसिपल श्री विजय शर्मा, श्री डी.एस. राणा, श्री संजय बांसल, श्री जे.एस. घोड़ा, श्री राजीव भाटिया, श्री कश्मीर कुमार, श्री राकेश शर्मा, श्री एम्.सी.तनेजा, श्री अजय दत्ता और अन्य स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
model of concrete EVMs was inaugurated at Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar

































