PTB Sad न्यूज़ मुंबई : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया। गोवा स्थित अपने आवास पर बेहोश पाए जाने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पुष्टि की कि अभिनेता की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था। नाना पाटेकर न केवल अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते थे, बल्कि देश के प्रति उनके समर्पण और
.भारतीय सेना के साथ उनके गहरे जुड़ाव के लिए भी उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। नाना पाटेकर के जीवन का एक ऐसा अध्याय है जो उन्हें अन्य कलाकारों से अलग खड़ा करता है। 1999 में जब कारगिल युद्ध चल रहा था, तब उन्होंने अपने करियर के चरम पर होने के बावजूद फिल्मों से ब्रेक लिया और सीधे युद्ध के मोर्चे पर पहुंच गए। यह निर्णय उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस से विशेष अनुमति लेकर लिया था।
. .एक कुशल शूटर रहे नाना पाटेकर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि सेना के प्रति उनका यह लगाव उनकी फिल्म ‘प्रहार’ की तैयारी के दौरान शुरू हुआ था, जिसके लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ तीन साल तक प्रशिक्षण लिया था। कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने जब अपनी रेजिमेंट के अधिकारियों से फ्रंट पर जाने की इच्छा जताई, तो उन्हें बताया गया कि इसके लिए रक्षा मंत्री की मंजूरी अनिवार्य है।
.इसके बाद उन्होंने सीधे जॉर्ज फर्नांडीस को फोन किया। नाना ने बताया था कि शुरुआत में रक्षा मंत्री ने भी इसे असंभव बताया था, लेकिन जब उन्होंने अपने तीन साल के सैन्य प्रशिक्षण और अनुभव के बारे में विस्तार से बताया, तो फर्नांडीस ने उन्हें अनुमति दे दी। अगस्त 1999 में नाना पाटेकर ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास अग्रिम मोर्चे पर दो सप्ताह से अधिक का समय बिताया। वहां उन्होंने सैनिकों की सहायता करने के साथ-साथ बेस अस्पताल में भी काम किया।
.वे ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) का हिस्सा भी रहे। युद्ध क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां बिताए गए कुछ दिनों में ही उनका वजन 20 किलो तक कम हो गया था। श्रीनगर पहुंचते समय उनका वजन 76 किलो था, जो वापसी के समय घटकर 56 किलो रह गया था। समाज सेवा और सेना के प्रति उनका यह जज्बा हमेशा उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
.यह भी पढ़ें : पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा
.
































