.
narendra modi wishes cm captain amarinder singh a happy birthday Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जीवन से जुडी कुछ अहम बातें,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं / ट्वीट कर दिए अपने शुभकामना संदेश में पीएम ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के दीर्घायु होने की कामना की है / जन्मदिन पर कैप्टन को अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी /
..
कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीति में स्तंभ माने जाते हैैं / वह पंजाब के दूसरी बार सीएम बने हैं / पंजाब में वर्तमान कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रकाश सिंह बादल को जनमानस से जुड़ा नेता माना जाता है / 11 मार्च 1942 को पटियाला राजघराने में जन्मे कैप्टन के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एतिहासिक जीत दर्ज की / इससे पहले वह 26 फरवरी 2002 से 1 मार्च 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे /
.राजनीति में आने से पहले कैप्टन भारतीय सेना में थे / उन्होंने वर्ष 1963 में सेना ज्वाइन की और 1965 में सेना छोड़ी, हालांकि बाद में पाक से युद्ध छिड़ने की संभावनाओं के कारण वह फिर सेना में शामिल हुए / युद्ध समाप्ति के बाद उन्होंने फिर सेना छोड़ दी / इसके बाद कैप्टन ने राजनीति में कदम रखा /
.1980 में पहली बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की / 1984 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अकाली दल का दामन थाम लिया। अकाली दल के प्रत्याशी के रुप में राज्यसभा का चुनाव जीते / कैप्टन पंजाब के कृषि और वन मंत्री भी रहे। बाद में फिर कैप्टन कांग्रेस में शामिल हो गए / वह 1999 से 2002 तक पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रहे / 2002 से 2007 तक वह पंजाब के मुख्यमंत्री रहे / कैप्टन की पत्नी परनीत कौर भी कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैैं / वह विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
narendra modi wishes cm captain amarinder singh a happy birthday Punjab

































