.
nation former pm manmohan singh admit in aiims delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) की रविवार को तबीयत खराब होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है /
..
मनमोहन सिंह को शाम के समय सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है / 87 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है / प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात 8:45 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स लाया गया जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं /
.हाल ही में कोविड-19 (Covid-19) के कारण बनी स्थिति के लिए कांग्रेस ने एक सलाहकार समूह बनाया है जिसकी अध्यक्षता मनमोहन सिंह ही कर रहे हैं / कुछ ही दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक वीडियो जारी कर सरकार से कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच को और बढ़ाने की मांग की थी /
.मनमोहन सिंह ने कहा था कि पर्याप्त जांच न होने के कारण देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं / उन्होंने कहा था कि ज्यादा से ज्यादा जांच करके ही कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
nation former pm manmohan singh admit in aiims delhi

































