.
.
national finance ministry orders retirement of 12 senior tax officers after allegation of corruption
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात कहने वाली मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है / केंद्र के वित्त मंत्रालय ने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के दर्जनभर वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टी कर दी है /
.
.
खबरों के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर, प्रिंसिपल कमिश्नर और कमिश्नर रैंक के इन अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया है। केंद्र ने यह कठोर कदम उठाते हुए नौकरशाही को भी स्पष्ट संकेत दे दिया है /
.
.
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय लोक सेवा (सेवानिवृत्ति) नियमावली, 1972 के मौलिक नियम 56 के तहत इन अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त किया गया है / इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं /
.
.
इनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से काफी अधिक संपत्ति पाई गई थी / आयकर विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की थी जिसे इन्होंने अदालत में चुनौती दी थी / यही वजह है कि सरकार ने इनके खिलाफ अब कठोर कदम उठाया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
national finance ministry orders retirement of 12 senior tax officers after allegation of corruption

































