.
.
national many people killed and 25 injured in road accident in jharkhand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ झारखंड : झारखंड के चौपारण में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं / यहां सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई / जानकारी के मुताबिक ये बस गुमला से मसौढ़ी जा रही थी / जिस वक्त हादसा हुआ तब बस में सभी यात्री सो रहे थे / हादसे का कारण बस के ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है /
.
.
वहीं ट्रक को लेकर बताया जा रहा है कि वह छड़ से लदा हुआ था और खराब था, जिसके चलते वह पहले ही से ही सड़क पर खड़ा हुआ था / दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची / अभी तक पुलिस ने बस से नौ शवों को निकाल लिया है, हालांकि अभी तक मरने वाले यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है /
.
.
बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें बस का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है / घायलों को चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था /
.
.
एक यात्री का कहना है कि बस का ब्रेक फेल होना हादसे का कारण हो सकता है, इसके लिए ड्राइवर को आगाह भी किया गया था, उसने बचने की कोशिश भी की लेकिन फिर सड़क पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई / बीते चार महीने में यहां अलग-अलग हादसों में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
national many people killed and 25 injured in road accident in jharkhand

































