.
.
National Seminar on Hindi Rangmanch, Media and Chitrakala at HMV College for Women Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक एवं योग्य मार्गदर्शन अधीन हिन्दी साहित्य परिषद्, मास कम्यूनिकेशन विभाग एवं ललित कला परिषद् के सहयोग से वैश्विक हिन्दी, रंगमंच, मीडिया एवं चित्रकला विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी-कम-कार्यशाला का आयोजन किया गया / समागम का शुभारंभ मंगलकामना एवं सर्वजन कल्याण हेतु ज्योति प्रज्जवलित कर एवं संस्था की परम्परानुसार डीएवी गान के माध्यम् से किया गया /
.
.
इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप प्रसिद्ध लेखक, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, विलक्षण प्रतिभा सम्पन्न माननीय डॉ. हरीश नवल एवं उनकी पत्नी डॉ. स्नेह सुधा नवल, प्रसिद्ध चित्रकार उपस्थित रहे / समस्त समागम का आयोजन संगोष्ठी कन्वीनर डॉ. निधि बल एवं श्रीमती रमा शर्मा तथा वर्कशाप कन्वीनर डॉ. राखी मेहता के सरंक्षण में सम्पन्न हुआ /
.
समागम के आरम्भ में सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्या डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी ने मुख्यातिथियों का संस्था की परम्परा का प्रतीक प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया एवं संगोष्ठी के आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं / उन्होंने कहा कि आए हुए अतिथियों का डीएवी संस्था से घनिष्ठता का सम्बन्ध बहुत पुराना है /

डॉ. नवल जी ने डीएवी के संस्थापप पर निष्कम ऋषि, फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है / उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आधुनिक युग में चाहे इंटरनेट आपको आपार जानकारी प्रदान करता है, परन्तु हमारे बुजुर्गों की स्निबधता एवं अनुभव हमें जीवन में सफलता के उच्चत्तम शिखर पर पहुँचने में सहायक है इसलिए युवा वर्ग को अपने बुजुर्गों के प्रति स्नेहभाव रखते हुए स्वयं का समय उन्हें देने के लिए प्रेरित किया एवं उनके अनुभवों से ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने की शिक्षा दी /
.
डॉ. हरीश नवल जी ने अपने वक्तव्य में वैश्विक हिन्दी, रंगमंच एवं मीडिया सम्बन्धी विलक्षण जानकारी प्रदान की एवं कहा कि हिन्दी भाषा हमारी जननी है हिन्दी के प्रति मान व सम्मान का भाव रखें अपने हस्ताक्षर स्वयं अपनी भाषा में करने को भी प्रोत्साहित किया क्योंकि हमारे हस्ताक्षर हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं / उन्होंने बताया कि हिन्दी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 176 देशों में एवं 68 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है एवं 20 देशों की सम्पर्क भाषा है / उन्होंने आधुनिक युग में जनसंचार के महत्व एवं उसके विभिन्न पहलूओं के प्रति विस्तृत ज्ञान प्रदान कर छात्राओं को लाभान्वित किया /
.
.
डॉ. स्नेह सुधा नवल जी ने अपने सम्बोधन में अपने जीवन के विभिन्न अनुभवों को सांझा किया एवं चित्रकला की विभिन्न विधियों सम्बन्धी जानकारी दी / यह जानकारी भी वर्णनीय है कि मोरिशयस में बनाई गई 16 फीट लम्बी एवं 3 फुट चौड़ी पेंटिंग को बनाने वाले चार चित्रकारों में एक स्वयं डॉ. स्नेह सुधा नवल रही /

इसी उपलक्ष्य में वातावरण को आनन्दवर्धक बनाने हेतु श्री प्रद्युमन द्वारा गज़ल, डॉ. प्रेम सागर व श्रीमती अंशुमती ने लोकगीत प्रस्तुत किया / डॉ. निधि बल द्वारा निर्मित व निर्देशित एड मैड शो भी प्रस्तुत किया गया / इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप कौर भी उपस्थित रहे / मंच संचालन डॉ. निधि बल ने किया / समागम के अंत में श्रीमती रमा शर्मा ने उपस्थित मुख्यातिथियों एवं सर्व उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया /
.
इस अवसर पर हिन्दी विभाग से श्रीमती पवन कुमारी, अनुराधा ठाकुर एवं मास कम्यूनिकेशन विभाग से ज्योति सहगल एवं फाईन आर्टस विभाग से श्री गौतम, सुश्री निशिता, सरूची, कमलप्रीत कौर, गुरदीप कौर एवं अन्य अध्यापकगण श्रीमती युविका, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल, श्री अशीष चढ्ढा, सुश्री बीनू, श्री लवलीश एवं नॉन-टीचिंग विभाग के सदस्य भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
National Seminar on Hindi Rangmanch, Media and Chitrakala at HMV College for Women Jalandhar

































