.
.
NCC Awards Day 2019 at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट द्वारा एनसीसी अवार्ड डे 2019 का आयोजन प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया / इस अवसर पर एनसीसी हैडक्वाटर, जालन्धर के ग्रुप कमाडंर ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान मुख्यतिथि के तौर पर उपस्थित हुए / उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती निधि मदान भी उपस्थित थी /
.

.
प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत प्लांटर भेंटकर किया / इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि कैडट प्रनीत कौर ने रिपब्लिक डे कैंप और पीएम रैली में हिस्सा लिया / प्रनीत कौर का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भी हुआ / एनसीसी एयर विंग की कैडट नीतिका ने भी पीएम रैली में भाग लिया / उन्होंने छात्राओं को एनसीसी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया / ब्रिगेडियर मदान ने कहा कि एनसीसी का मक्सद केवल कैडट्स को सैन्य बल के लिए तैयार करना नहीं बल्कि हर क्षेत्र में सशक्त बनाना है /
.

.
उन्होंने कहा कि हंसराज महिला महाविद्यालय केवल ऐसी संस्था है जो एनसीसी के कैडट्स की उपलब्धियों को अवार्डस सम्मानित करता है / इस अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग और एयर विंग के 50 कैडट्स को सम्मानित किया गया / उन्हें टॉफी व सर्टीफिकेट दिए गए / कैडट जसप्रीत कौर को बैस्ट कैडट आर्मी विंग और कैडट बीरपाल कौर को बैस्ट कैडट एयर विंग चुना गया / इस अवसर पर एनसीसी को-आर्डिनेटर श्रीमती सलोनी शर्मा, आर्मी विंग इंचार्ज सुश्री सोनिया महेंद्रू, एयर विंग इंचाज श्रीमती पूर्णिमा शर्मा उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
NCC Awards Day 2019 at HMV

































