Nikita Saini of DAV College ,Jalandhar secured second university position in BAJMC first semester Palak secured sixth university position
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज जालंधर के बीएजेएमसी विभाग का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा ली गई पहले सेमेस्टर की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन रहा / निकिता सैनी ने 314 अंक हासिल करते हुए यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया / इसके इलावा पलक ने 304 अंक लेकर छठी पोजीशन हासिल की /
प्रिंसिपल डॉ. एस. के. अरोड़ा ने बीएजेएमसी के इन परीक्षा परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए हर्ष की बात है कि टॉप 6 में हमारे 2 विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है / उन्होंने कहा कि हमारे बीएजेएमसी के विद्यार्थी सदैव ही अलग अलग क्षेत्रों में कॉलेज का नाम रोशन करते रहे हैं / ना केवल प्रैक्टिकली बल्कि पढ़ाई में भी वो आगे रहते हैं एवम यह परीक्षा परिणाम इसका उदाहरण है / उन्होंने इसे विद्यार्थियों एवम अध्यापकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताते हुए सम्पूर्ण विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी /
बीएजेएमसी की अध्यक्षा मीनाक्षी मोहन ने इन परिणामों को अपने विभाग की अथक मेहनत का फल बताया / उन्होंने कहा कि हमारे विभाग द्वारा सदैव विद्यार्थियों को हर तरह की सहायता दी जाती है / जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई गई / उन्होंने विभाग के अध्यापकों एवम विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी /
यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल करने वाली निकिता ने कहा कि वो बरखा दत्त को अपना आदर्श मानती है एवम वो भविष्य में बरखा दत्त की भांति ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहती है / वहीं पलक ने कहा कि उसका लक्ष्य एक सफल जर्नलिस्ट बनना है, वो श्वेता सिंह को अपना रोल मॉडल मानती है एवम उनके जैसी ही पत्रकार बनना चाहती है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Nikita Saini of DAV College ,Jalandhar secured second university position in BAJMC first semester Palak secured sixth university position