Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
Non Teaching employees met with Higher Education Minister

नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का शिक्षा मंत्री पंजाब ने दिया आश्वासन,

PTB न्यूज़ शिक्षा : प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग एम्पलाई यूनियन, पंजाब एडिड एवं अनएडिड के तत्वावधान में एक प्रतिनिधि मंडल यूनियन के महासचिव स. जगदीप सिंह की अध्यक्षता में स. परगट सिंह, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री पंजाब को मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के स. शमशेर सिंह, खालसा कॉलेज पटियाला, स. अमरीक सिंह, पब्लिक कॉलेज समाना, स.हरिन्द्र सिंह, माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब, श्री हरजिन्द्र सिंह, आर.एस.डी. कॉलेज फिरोजपुर एवं श्री सुरेश कुमार, गुरू नानक खालसा कॉलेज लुधियाना थे।

.

.

महासचिव स. जगदीप सिंह ने मुख्यमंत्री पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री स. परगट सिंह एवं शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार को यूनियन की मांगों के बारे में अवगत करवाया आर विस्तापूर्वक चर्चा की गई। यूनियन की मांगों में मुख्यत: 1-11-12 से संशोधित गे्रड पे, संशोधित हाउस रैंट, संशोधित मंहगाई भत्ता, स्टेप अप इंक्रीमेंट, कंट्रैक्ट पूरा होने वाले कर्मचारियों को रैगुलर करना, आदि हैं।

.

.

श्री जगदीप सिंह ने सरकार को यह भी अपील की कि नए पे-स्केल की सिफारशों को सरकारी कर्मचारियों के साथ ही एडिड कॉलेजों के नॉन-टीचिंग स्टाफ को भी लागू किया जाए। उच्च शिक्षा मंत्री पंजाब स.परगट सिंह ने यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को पहल के आधार पर हल करेंगे ताकि नॉन टीचिंग कर्मचारियों में पाए जाने वाले रोष को खत्म किया जा सके और शिक्षा का स्तर उंचा उठाया जा सके।

.

.

महासचिव स. जगदीप सिंह ने इस बैठक का समय दिलवाने में दिए गए योगदान के लिए एम.एल.ए. नार्थ जालंधर श्री बावा हैनरी तथा श्री रवि मैनी, एच.एम.वी.कॉलेज व उनकी टीम का विशेष तौर पर यूनियन की तरफ से धन्यवाद किया।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें