PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

nse ipo listing shares debut at 1 percent premium surge 5 percent after listing

PTB Business न्यूज़ मुंबई : देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के IPO की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। NSE के शेयर 24 सितंबर की सुबह 10 बजे बाजार में उतरे। हालांकि, NSE के IPO की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और सिर्फ 1 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच NSE के शेयर IPO के प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 1 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए।

.

.

हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में अचानक तेजी आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय में NSE का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1867 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। NSE का IPO 17 सितंबर को निवेशकों के लिए खुला था और इसमें 21 सितंबर तक बोली लगाई गई। 22569 करोड़ रुपये के इस IPO को तीन दिनों के दौरान 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। IPO का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

.

.

NSE IPO की लिस्टिंग से पहले ही इसके कमजोर डेब्यू के संकेत मिलने लगे थे। ग्रे मार्केट में NSE के शेयर कम GMP पर कारोबार कर रहे थे। लिस्टिंग वाले दिन डेब्यू से ठीक पहले NSE IPO का GMP करीब 2.13 फीसदी था। यानी ग्रे मार्केट में करीब 38 रुपये प्रति शेयर का प्रीमियम दिख रहा था। इसके आधार पर NSE के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 1823 रुपये बताई जा रही थी। NSE का IPO देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO रहा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : श्री राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में TB पीड़ित युवती के परिजनों ने किया भारी हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

.

इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया का 27870 करोड़ रुपये का IPO देश का सबसे बड़ा IPO बना था। वहीं, 21000 करोड़ रुपये का LIC IPO देश का तीसरा सबसे बड़ा IPO रहा। NSE के शेयर की लिस्टिंग भले ही कमजोर रही, लेकिन ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इस शेयर को लेकर बड़ा टारगेट दिया है। मैक्वेरी ने NSE के शेयर पर आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : 3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत ने किया सरेंडर, ड्रग तस्करी और आय से अधिक संपत्ति के कई मामले हैं दर्ज

ब्रोकरेज ने NSE के शेयर का टारगेट प्राइस 1965 रुपये तय किया है। गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स करीब 730 अंक नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 250 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

यह भी पढ़ें : चलती बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जिंदा जले 9 मुसाफिर