.
.
.
.
.
.
.
.
.
Organized by JD Goenka International School, Jalandhar, organized the Lungs Care Workshop
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : मनुष्य की देह को ईश्वर की बनाई हुई तमाम कृतियों में से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है / आज के इस प्रदूषण भरे वातावरण में अपने आपको स्वस्थ रखना ही हम सब के लिए एक चुनौती बन गई है / अपने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी विकारों से मुक्त रखने के उद्देश्य से आज जी. डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने लंग्स केयर फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस. मौसमी बैनर्जी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन करवाया /
इस कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में शामिल सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली के लंग्स सर्जन डॉ. हर्षवर्धन ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य विकारों से आवगत करवाया और उन्हें अपने फेफड़ों की बेहतर देखभाल करने के तरीके भी समझाए /
इस अवसर पर उनके साथ मिस्टर राजीव खुराना लंग्स केयर फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी एंड इंटरनेशनल मैनजमेंट कंसल्टेंट, मिस. मात्रुश्री प्रोग्राम डायरेक्टर भी उपस्थित थीं / विद्यालय के चेयरमेन श्री टी.डी. दुआ और प्रधानाचार्या मिस. मौसमी बैनर्जी नें डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद करते हुए आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला से विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के समूह स्टाफ को भी जरूर लाभ पहुँचेगा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organized by JD Goenka International School, Jalandhar, organized the Lungs Care Workshop































