.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Organized campus placement drive at Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजित सॉलिटियर इनफ़ोसिस प्राइवेट लिमिटेड मोहाली की और से किया गया / इस में कंप्यूटर विभाग के कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया / कंपनी के माहिरों ने विद्यार्थियों का लिखित में टैस्ट करवाया / जिनमें से सिर्फ 20 विद्यार्थियों ने टैस्ट क्लेयर किया /
इस दौरान कंपनी की एच.आर. मैडम शाकशी ने 20 विद्यार्थियों का परसनल इंटरव्यू भी लिया / जिनमें से 7 विद्यार्थियों को शॉटलिस्टिड किया गया / मैडम शाकशी ने बताया कि विद्यार्थी विनीत कुमार, ओमान्सू, दमनप्रीत सिंह, निमित अरोड़ा, राहुल राणा, अविषेक कुमार और रूबलदीप सिंह का चुनाव किया गया है / इन विद्यार्थियों को ट्रेनिंग के दौरान 1 लाख 80 हजार रूपये का सालाना पैकेज दिया जाएगा /

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज के छात्रों को अच्छी नौकरी दिलाने में भी विश्वाश रखता है / कॉलेज की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया करवाया जाये /
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और कंप्यूटर विभाग के मुखी श्री प्रिंस मदान ने सॉलिटियर इनफ़ोसिस प्राइवेट लिमिटेड का विशेष रूप से धन्यबाद किया और चुने गए विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी / इस मौके पर मैडम अविनाश कौर और प्रताप चंद प्लेसमेंट अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organized campus placement drive at Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar

































