.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Organized Career Seminars at Civil Services at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट इतिहास विभाग की और से IAS संस्था के साथ मिलकर कॅरियर इन सिविल सर्विसिज नाम का एक ओरिएन्टेशन प्रोग्राम कॉलेज परिसर में करवाया गया /
इस प्रोग्राम के मुख्य वक्ता श्रीमान सुभम अग्रवाल (IRS 2015, IPS 2017) श्रीमान पुलकित (IES 2015) और महिनाज भुल्लर, असिस्टेंट डॉयरेक्टर, NEXT IAS थे / आपने संदेश में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने विद्यार्थियों के लिए ऐसे प्रोग्राम हमेशा करवाने के लिए जोर दिया ताकि कॉलेज के विद्यार्थियों को भी भरपूर जानकारी मिल सके /
इस प्रोग्राम की शुरुआत विभाग के मुखिया डॉ. सुमन चोपड़ा की और से मेहमानों को फूलों का गुलदस्ता देकर की गई / डॉ. चोपड़ा ने विद्यार्थियों को खुली आँखों के साथ आपने सपने देखने और उसके लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया / इस मौके पर मुख्य वक्ता श्रीमान पुलकित ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की सभी परीक्षाओं और इंटरवयू की विस्तार के साथ जानकारी दी /
श्रीमान सुभम अग्रवाल जोकि इस समय त्रिपुरा में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं ने अपने सिविल सर्विसेज के अनुभव को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया / उन्होंने इसके लिए संकल्प लेने, मेहनत और लग्न के साथ पढ़ाई करने पर सफलता हासिल जरूर होगी जैसी बात विद्यार्थियों के साथ सांझी की /
प्रो. जसरीन कौर, डीन एकेडमिक अफेयर्ज की और से आये मेहमानों का धन्यबाद किया / इस दौरान मंच का संचालन डॉ. करनबीर सिंह ने बखूबी रूप से निभाया / इस मौके पर डॉ. अमनदीप कौर, प्रो. संदीप कौर, प्रो. सूरज भगत, डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर, डॉ. एस.एस. बैंस, डॉ. हरजीत सिंह और अन्य अध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organized Career Seminars at Civil Services at Lyallpur Khalsa College Jalandhar

































