.
.
Organizing a quiz contest at DAV College, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पोस्ट ग्रेजुएट गणित विभाग ने इंट्रा-कॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया / अलग-अलग क्लास के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया / इससे पहले 18 मार्च को स्क्रीनिंग टेस्ट करवाकर योग्य विद्यार्थियों का चयन किया गया / लगभग 50 अलग-अलग ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट क्लास के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया /
.
.
टीम D से अमनदीप कौर,हिमांशु कटारिया,सुरभि अरोड़ा और अभिषेक ने पहला स्थान हासिल किया / टीम B से रमनप्रीत कौर,तनीषा जैन,सागर मदान और असमीत सूद ने दूसरा स्थान हासिल किया / यह प्रतियोगिता बंसी लाल गणित सोसाइटी के संरक्षण में आयोजित किया गया / यह प्रोग्राम प्रो.रंजीत कपूर (क्विज मास्टर),प्रो.साहिल और प्रो.जैसमीन कौर के द्वारा आयोजित करवाया गया / प्रो.अजय अग्रवाल एचऑडी और प्रिंसिपल डॉ.एस के अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और प्रतियोगिता में भाग लेने पर सराहा /
.
.
डॉ एस के अरोड़ा ने सभी विजयी विद्यार्थियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए / सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ एस के तुली ने सभी का धन्यवाद किया / एक लघु फ़िल्म भी दिखाई गई जो बहुत जाने-माने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की ज़िन्दगी पर बनी हुई थी / डॉ पूनम शर्मा,प्रो अंजू छाबड़ा और प्रो राजेश पराशर इस मौके पर जज के रूप में उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organizing a quiz contest at DAV College, Jalandhar

































