.
.
Organizing Lecture dedicated to Bhagat Singh and his colleagues at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर के स्नातकोत्तर हिन्दी-विभाग की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी की शहादत को समर्पित व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवी व एनआरआई मिसज़ जसवंत कौर चाहल उपस्थित हुए /
.
.
इस दौरान उन्होंने शहीदों के प्रति अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को अपने गुरुओं द्धारा बताए उचित मार्गदर्शन पर चलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी / इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारतीय इतिहास की ऐसी शख्सीयतें हैं, जिन्होंने न केवल देश के लिए अपना बलिदान दिया बल्कि स्वतंत्रता संघर्ष को गति देकर नवयुवकों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गए /
.
.
भगत सिंह क्रांति को जहां मानव जाति की अपरिहार्य नीति मानते थे वहीं स्वतंत्रता को इंसान का सभी न खत्म होने वाला अधिकार समझते थे / उनके व्यक्तित्व में स्पष्ट वक्ता और अच्छे लेखक के गुण तो थे ही साथ ही क्रन्तिकारी पत्रों पर लिखी गई किताबों को पढ़ने में भी उनकी रूचि थी / प्रिंसिपल मैडम ने कहा कि आज जिस आजाद फिजा में हम साँस ले रहे हैं, उसमें हमारे शहीदों के खून की महक है /
.
हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों के भारत का सृजन करें और हमारा समाज, हमारा देश जिन असामाजिक तत्वों-बेरोज़गारी, नशा, भ्र्ष्टाचार से जूझ रहा है, उसके खिलाफ लड़ने की अपनी कोशिश जारी रखें और धर्म, सम्प्रदाय, जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर, एकजुट होकर देश की उन्नति में योगदान दें / यही हमारी उन बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी /
.
.
इस अवसर पर विभाग की छात्राओं द्धारा अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पत्र-वाचन भी किया गया / प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने विभागाध्यक्ष डॉ. मनिंदर अरोड़ा व विभाग के अन्य प्राध्यापकों को व्याख्यान के आयोजन संबंधी शुभकामनाएं दी और कहा कि आज की युवा पीढ़ी के मन में शहीदों की विचारधाराओं व उनके बलिदान के प्रति सम्मान होना बहुत जरूरी है जो उन्हें जिंदगी के मुश्किल हालातों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organizing Lecture dedicated to Bhagat Singh and his colleagues at Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar

































