.
Organizing Open Mike Fitur 2K19 at DAV College Jalandhar
देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज जालंधर में पर्सनेलिटी एवम स्किल डेवलपमेंट सेन्टर” एवम पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग द्वारा ओपन माईक ‘फितूर 2K19’ का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के अलग-अलग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया गया / ‘ओपन माइक’ में कविता, स्टैंड-अप-कॉमेडी, स्टोरी टेलिंग एवम सिंगिंग में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित की अपनी कला / इसके इलावा “मीडिया की नैतिक जिम्मेदारी और चुनाव अभियान” ओर कटाक्ष करता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया /
.
इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में असिस्टेन्ट कमिश्नर कारपोरेशन जालन्धर श्री हिमांशु जैन शामिल हुए / इसके इलावा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विभाग के पूर्व छात्र एवम बिग 92.7 एफ.एम. के आर.जे. धीर शामिल हुए / आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. एस. के. अरोड़ा “पर्सनेलिटी एवम स्किल डेवलपमेंट सेन्टर” की डीन एवम पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग की अध्यक्षा प्रो. मीनाक्षी सिद्दू , प्रो. एस. के. मिड्डा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया /

प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने मुख्यातिथि श्री हिमांशु जैन एवम गेस्ट ऑफ ऑनर आर.जे. धीर का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया / उन्होंने पर्सनेलिटी एवम स्किल डेवलपमेंट सेन्टर एवम पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग द्वारा किए गए इस आयोजन की प्रशंसा की / उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कला को मंच प्रदान करने के लिए पर्सनेलिटी एवम स्किल डेवलपमेंट सेन्टर एवम पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं /
.
केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने से ही शिक्षा सम्पूर्ण नहीं होती, उनको प्रैक्टिकल ज्ञान भी होना अति आवश्यक है तभी वो जीवन में सफल हो सकते हैं / डीएवी कॉलेज का सदैव उद्देश्य रहा है कि विद्यार्थी प्रैक्टिकली ज्यादा से ज्यादा सीखें / आज ओपन माइक एवम नुक्कड़ नाटक द्वारा विद्यार्थी अपने अंदर छुपी कला का प्रदर्शन कर पा रहे हैं / उन्होंने पर्सनेलिटी एवम स्किल डेवलपमेंट सेन्टर की डीन एवम पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग की अध्यक्षा प्रो. मीनाक्षी सिद्दू की भी तारीफ करते हुए कहा कि प्रो. मीनाक्षी पूरे जज़्बे के साथ इस कार्य को कर रही है /

इस दौरान मुख्यातिथि श्री हिमांशु जैन ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की कला को उभरने का मौका प्रदान करते हैं / उन्होंने नुक्कड़ नाटक की तारीफ़ करते हुए कहा कि इसमें मीडिया की नैतिक ज़िम्मेदारी पर कटाक्ष एवम चुनाव अभियान एवम जिम्मेदारी का मुद्दा बेहतरीन तरीके से उठाया / उन्होंने कहा कि आज देश में चुनाव का माहौल है और हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा / आप सभी युवा है और यह आप सब की नैतिक ज़िम्मेदारी है कि आप सभी अपने वोट के हक को समझें और आने वाले चुनावों पर जरूर वोट करे, ताकि देश को एक सशक्त सरकार मिल सके /
.
पर्सनेलिटी एवम स्किल डेवलपमेंट सेन्टर की डीन एवम पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग की अध्यक्षा प्रो. मीनाक्षी सिद्दू ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि हम विद्यार्थियों को बेहतरीन मौके प्रदान करे ताकि वो अपनी अंदर छुपी कला का प्रदर्शन कर सकें / कविता, सिंगिंग, स्टोरी टेलिंग द्वारा विद्यार्थी अपनी लेखन एवम उच्चारण क्षमता को निखारने मौका देगी, जबकि स्टैंड-अप-कॉमेडी एवम नुक्कड़ नाटक द्वारा उनकी अभिनय क्षमता बढ़ेगी / इसके इलावा उन्होंने आर.जे. धीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे ही विभाग का एक पूर्व छात्र आज इस कॉलेज में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए /
.
प्रो. एस. के. मिड्डा ने श्री हिमांशु जैन जी एवम आर.जे. धीर का कॉलेज पहुंचने पर धन्यवाद किया / उन्होंने कहा कि हमारे आज के दोनों मेहमान युवा है और हमारी सभी युवा पीढ़ी के लिए बेहतरीन उदहारण हैं / हिमांशु जैन जी ने आज विद्यार्थियों को चुनावों में बढ़चढ कर हिस्सा लेने की जो बात की वो बहुत ही सराहनीय है / उन्होंने कहा कि श्री हिमांशु जैन जी अपने शहर में चुनावों को सफल बनाने के लिए पूरी जी-जान से मेहनत कर रहे हैं / इसलिए हमें भी उनका साथ देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए /

गेस्ट ऑफ ऑनर आर.जे. धीर ने कहा कि वो अपने कॉलेज में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं / उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले मैं भी आप लोगों की तरह इन कुर्सियों पर बैठा करता था और आज यहां गेस्ट के रूप में बुलाने के लिए मैं अपने विभाग का धन्यवाद व्यक्त करते हैं /
.
ओपन माइक में विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन कविताएं एवम कहानियां सुनाई गई, जबकि स्टैंड-अप-कॉमेडी के दौरान सभी लोट-पोट हो गए / विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन संगीत कला से माहौल को आनंदमयी बना दिया / इस दौरान पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग के विद्यार्थी गौरव कलेर (गैवी) द्वारा अपने बैंड के साथ रॉक बैंड की पेशकारी की, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया /
.
इस दौरान सिंगिंग के जज के रूप में प्रो. नवदीप, कविता में प्रो. मीनू तलवाड़, स्टैंड अप कॉमेडी में डा. साहिब सिंह एवम स्टोरी टेलिंग में गौरव भगत जज के रूप में शामिल हुए / अंत: में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया / इसके इलावा विभाग के लिए नुक्कड़ नाटक के निर्देशक एवं कॉलेज के पूर्व छात्र गौरव भगत को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया / इस दौरान पत्रकारिता विभाग के प्रो. ज्योति वर्धन महाजन, प्रो. सुमित शर्मा, प्रो. पायल शर्मा, प्रो.राधिका शर्मा एवम प्रो. यदुवीर गौतम भी उपस्थित रहे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organizing Open Mike Fitur 2K19 at DAV College Jalandhar

































