.
pakistan fired mortar in ceasefire in poonch sector army giving a befitting reply
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / पुंछ : सीमा पार से पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है / वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जिले की मंडी तहसील के सावजियां इलाके में भारतीय सेना की चौकियों और रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर गोलीबारी की /
..
वहीं भारतीय सेना भी पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है / पाक की ओर से गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार शैलिंग भी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है / लोग डर के मारे अपने घरों के अंदर बंद हो गए हैं / दोनों ओर से करीब दो घंटों तक लगातार फायरिंग हुई, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है /
.लोगों ने बताया कि आज सुबह साढे़ छह सात बजे पाकिस्तानी सेना ने सावजियां क्षेत्र में भारी गोलीबारी शुरू कर दी / इस दौरान उनहोंने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशान बनाने के लिए छोटे व बड़े हथियारों का प्रयोग किया, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है /
.आपको बता दें कि इससे पहले होली वाले दिन जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने पुलवामा जिले के काकापोरा पुलिस स्टेशन पर एक ग्रेनेड फेंका, लेकिन गनीमत रही की ग्रेनेड थाने की दीवार के बाहर फूट गया / इस घटना में CRPF का एक जवान घायल हो गया, जिसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में रुप में हुई /
.जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने भी हमले के जवाब में हवा में गोलियां दागीं, लेकिन घटना के बाद आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे / सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया था / इससे पहले शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था / वहीं एक-दो आतंकियों के इलाके में छिपे होने की खबर थी / सुरक्षाबलों ने रेबन ख्वाजापोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया / सुरक्षा बलों के इलाके को घेरने की भनक लगते ही आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pakistan fired mortar in ceasefire in poonch sector army giving a befitting reply

































