.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Parkash parv of Shri Guru Gobind Singh ji was celebrated at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया / कॉलेज के सभी स्टॉफ सदस्यों और बड़ी गिनती में कॉलेज के छात्रों ने अपनी हाजरी लगाई / इस दौरान सहिज पाठ के भोग के बाद भाई मनिंदर सिंह श्रीनगर वालों ने अपनी मधुर बाणी से के साथ कीर्तन करके संगतों को निहाल किया /
उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म, खालसा पंथ की स्थापना और सिख धर्म को देंन और छोटे साहिबजादों के जीवन के साथ संबंधित गीतों और शब्दों से मौजूद संगतों को गुरु चरणों के साथ जोड़ने की कोशिश की /

कॉलेज गवर्निंग कौंसिल के सयुंक्त सकतर स. जसपाल सिंह बड़ैच, स. जगदीप सिंह शेरगिल सदस्य गवर्निंग कौंसिल और प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने भाई मनिंदर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया /
इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने गुरु गोबिंद सिंह जी की महान शख्शियत संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि गुरु जी एक धार्मिक प्रविर्ती के होने के साथ-साथ ऊँचे दर्जे के योद्धा और महान लेखक भी थे / उन्होंने चण्डी कि वॉर और दसम ग्रथ की भी रचना करके सिख धर्म और मानवता का मार्ग दर्शन किया /

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रचनाओं से उनकी विद्या का अनुमान लगाया जा सकता है / उन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ वॉर दिया / उन्होंने कहा कि हमें गुरु साहिब की महान क़ुरबानी को याद रखना चाहिए / इस दौरान मंच संचालन डॉ. हरमिंदर सिंह ने किया / अंत में गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Parkash parv of Shri Guru Gobind Singh ji was celebrated at Lyallpur Khalsa College Jalandhar

































