.
petrol price at rs 70 29 reduced by rs 2 69 diesel price at rs 63 01 reduced by rs 2 33 in delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.98, 75.99 और 73.02 रुपये है / डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 65.35, 65.97 और 66.48 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में कटौती हुई है, लेकिन मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमतों में आज जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है /
..
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संगठन का मानना है कि 2020 में कच्चे तेल की मांग में कमी आने की वजह से इसकी कीमतों में कमी आ रही है / सऊदी अरब और रूस के बीच ऑयल प्राइस वार छिड़ने से सोमवार को कच्चा तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 फीसदी तक टूट गई थी / इससे भारत को वित्तीय लाभ हो सकता है, क्योंकि हमारा देश पेट्रोलियम ईंधन के लिए काफी हद तक आयात पर ही निर्भर करता है /
.आपको बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है / सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं / पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है /
.विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है / इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं / खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं /
.डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं / वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
petrol price at rs 70 29 reduced by rs 2 69 diesel price at rs 63 01 reduced by rs 2 33 in delhi

































