.
.
PG Department of History, Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar organised a Seminar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में हिस्ट्री विभाग की और से शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया / जिसके अंतर्गत क्रान्तिकारी चन्दरशेखर आज़ाद व् बब्बर अकाली शहीदों को याद करते हुए विभाग के प्राध्यापकों व् छात्राओं द्वारा दो मिन्ट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई / विभागाध्यक्ष डॉ. मनिंदर अरोड़ा व् मैडम राजवन्त कौर ने छात्राओं को शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियो से अवगत कराया गया /
.
.
.
इस अवसर प्रिंसिपल मैडम डॉ. नवजोत ने विद्यार्थिओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस आज़ाद फिज़ा में सांस ले रहे हैं उसमे हमारे देश के शहीदों के खून कि महक हैं / बब्बर अकाली लहर के प्रतिनिधि जिन्हें हम 27 फरवरी 1926 को फांसी कि सजा सुनाई गई थी और चंदरशेखर आज़ाद जिन्होंने अंग्रेजो से लड़ते हुए खुद को गोली मार ली थी / ये ऐसी ऐतिहासिक घटनाए हैं जिन्हें आने वाली पीढ़ियां कभी नहीं भूलेगी /
.
.
इसके साथ ही प्रिंसिपल मैडम छात्राओं को उन शहीदों के सपनो का भारत बनाने कि प्रेरणा दी ताकि उनका बलिदान सार्थक हो सके / प्रिंसिपल मैडम ने विभागाध्यक्ष डॉ. मनिंदर अरोड़ा को सेमिनार के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन आज कि पीढ़ी को न केवल उनके इतिहास से जोड़ते हैं बलिक जीवन कि कढ़ीनाइयो में उनके प्रेरणा स्त्रोत भी बनते हैं /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PG Department of History, Lyallpur Khalsa College for Women, Jalandhar organised a Seminar

































