.
.
Photostat machine was given by Sharanjeet Singh in Lyallpur Khalsa College for Women
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन को एन. आर.आई. स.शरनजीत सिंह द्वारा फोटोस्टेट मशीन भेंट की गई जिसे कॉलेज की लाइबरेरी में स्थापित किया गया / स.शरनजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अपने युवा पुत्र की असमय मृत्यु के पश्चात् वह प्रत्येक युवा विशेषतया छात्रों में अपने पुत्र की छवि को देखते हुए उनकी हर प्रकार की सहायता के लिए प्रतिबंध है तथा इसी कड़ी में वह स्कूलों व् कॉलेजो के साथ जुड़े रहते है /
.
.

उनके इस उपहार के लिए आभार व्यक्त करते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रति स.शरनजीत सिंह जी का यह सहयोगी दृष्टिकोण अत्यंत सराहनीय है क्योकि ऐसे प्रयास बहुत उपयोगी सिद्ध होते है / अपनी इस भेंट के कारण कॉलेज के विद्यार्थियों के समय व् धन कि बचत होगी /
.
.
इस अवसर पर विशेष अथिति के रूप में सेना मेडल विजेता कर्नल सुखवीर सिंह नूर तथा अन्य स. कुलबीर सिंह पुटेवाल, स. रविंदर सिंह धालीवाल तथा स. बलविंदर सिंह भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Photostat machine was given by Sharanjeet Singh in Lyallpur Khalsa College for Women

































