.
pm modi s tweet on delhi violence New delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की / पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि पुलिस और एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, कृपया दिल्लीवासी शांति बनाए रखें / पीएम मोदी ने लिखा कि दिल्ली के हर हालात पर हमारी नजर है, मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं / उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि आप लोग शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो /
..
आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फैली हिंसा में अब तक मृतकों की संख्या 20 हो गई है / इलाके में धारा 144 लगे होने के बावजूद भी गोकुलपुरी में आज सुबह कुछ उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी / पूरे जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और पुलिस के आला अफसर लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है /
..
गुरू तेग बहादुर अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार गौतम के अनुसार 189 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है / अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 10 से अधिक लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है / इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है /
.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों की स्थिति को गंभीर बताते हुए लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सेना तैनात करने की मांग की है / इससे पहले रविवार को भाजपा के नेता कपिल मिश्रा के भड़काऊ भाषण और मामूली पथराव के बाद सोमवार को दिनभर पूरे जिले में हिंसक घटनाएं होती रहीं / शोरूम से बड़ी छोटी दुकानों में आग लगा दी गई / एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया गया / गोकुलपुरी में टायर माकेर्ट में आग लगा दी गई जिसे बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी / इस मार्कीट की करीब सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pm modi s tweet on delhi violence New delhi






































