PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन पड़ते फगवाड़ा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां स्थित LPU हिंसा मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़-फोड़ करने में शामिल थे। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच के लिए कुल दो SIT बनाई गई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जांच के लिए पुलिस ने 163 नंबर FIR, 105 नंबर FIR और
. .106 नंबर FIR की जांच के लिए एक अलग से SIT बनाई गई है। जिसमें एक SIT यूनिवर्सिटी व आसपास के इलाकों के CCTV कैमरे व डिजीटल एविडेंस क्लेकट करने में जुटी हुई है। ताकि स्पष्ट तरिके से जांच की जा सके और लूटपाट करने वालों तक पहुंचा जा सके। वहीं मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने में शामिल थे। पुलिस ने डिजिटल एविडेंस ने इनकी पहचान की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर
.
3 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान इनसे घटना में इनकी इन्वॉल्वमेंट के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान फगवाड़ा में टिब्बी मोहल्ला के रहने वाले गगन, जेम्स दहिया और अभि के रूप में हुई है। इनमें से जेम्स दहिया LPU का ही स्टूडेंट है। जबकि, गगन डोमिनोज के लिए पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। गिरफ्तारी की सूचना पर फगवाड़ा पहुंचे आरोपी गगन के मामा ने कहा कि पुलिस उसे (गगन को) किस मामले में लेकर आई है,
.इसके बारे में परिजन को कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है। गगन कल से लापता है। ऐसे में आज गगन ने कोर्ट में पेशी से पहले फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा कोर्ट में पहुंचे और पुलिस से गगन की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया, लेकिन अब भी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामा ने कहा कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।
.परिवार के अनुसार, गगन डोमिनोज में पिज्जा डिलीवरी का काम करता है और डेढ़ महीने पहले ही वह नौकरी पर लगा था। ऐसे में गगन की गिरफ्तारी को लेकर परिवार काफी चितिंत है। दूसरी ओर थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जांच अधिकारी ने आरोपियों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।
.यह भी पढ़ें : पंजाब में हुई बड़ी वारदात : 16 वर्षीय प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड की ही दे डाली सुपारी
वहीं मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पुलिस घटनाक्रम के दौरान मौजूद लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। इसी जांच के तहत पुलिस ने LPU में हुए उपद्रव के मामले में पांच और लोगों को राउंडअप किया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हिंसा में कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या गिरफ्तार व राउंडअप किए गए लोगों का आपस में कोई संपर्क था या नहीं। जांच के आधार पर पुलिस आगे और गिरफ्तारियां कर सकती है।
































