PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

पंजाब के पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Police arrested two accused who wrote anti-national slogans on the statue of former Punjab CM Shaheed Beant Singh Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां बीते दिन देर रात के समय पूर्व सीएम शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने वाले शरारती अनसरों को पुलिस ने ढूंढ निकला है, हालाँकि इस मामले में अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है / जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू जल्द ही इस मामले में प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा कर सकते हैं / सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर किसी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों आरोपी जालंधर जिले के नहीं हैं / आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान के जालंधर दौरे पर आने वाले थे तो उसके ठीक एक दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिम पर देश विरोधी नारे लिखे गए थे, जिसकी पुष्टि खुद खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके की गई थी, जिसमें उसने कहा था कि यह उसके ही भेजे गए खालिस्तानी समर्थकों का काम है /

Latest News

Latest News