.
.
Prepared 389 Besan Chillas for Limca Book of Records by St.Soldier Institute of Hotel Management
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा हमेशां कुछ नया करने की कड़ी में एक नया मुकाम प्राप्त करते हुए सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में भारतीय ब्रेकफास्ट में विभिन्नता के विकल्प को बढ़ावा देते हुए 389 प्रकार के वेसन चीला बना कर लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड “2020” के लिए एटेम्पट किया / संस्था में यह इवेंट 10 बजे शुरू हुआ इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, ए डी सी जसबीर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर हिमांशु जैन, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे /
.

.
ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ मेंबर्स को शुभ कामनाऐं दी / जजमेंट के लिए डब्लिउ जे के जनरल मैनेजर संजीव शर्मा, शेफ सुरेश, शेफ सुमेर (होटल डेज ) पहुंचे / प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने अपनी 6 टीमों के साथ चिला ओर्गनो, सोया टिक्का चिल्ला, मशरुम वालनट चिल्ला, चिल्ला रोसेपेटल्स, मशरुम हनी, सोया पकोड़ा चिल्ला, शाही सोया, मलाई पनीर चिल्ला ट्री कलर चिल्ला आदि तैयार किए / यह चिल्लास एक घंटे 25 मिनट्स में त्यार किया गया / हर एक टीम को एक – एक फैकल्टी मेंबर द्वारा लीड किया गया जिसे आगे 6 छात्रों ने मदद की /
.
.
प्रिंसिपल लोहानी ने कहा कि इन चिल्लास की टोप्पिंग्स प्योर इंडियन, इंडियन ग्रेविस, सोया, फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स ,कॉन्टिनेंटल पिकल्स आदि से त्यार की गई है / इसको बनाने में 18 किलोग्राम बेसन का इस्तेमाल किया गया है / इवेंट को एकरूपता देने के लिए एक रिंग के रूप में डिस्प्ले किया गया / इन चिल्लास की मेकिंग की सी डी और डाक्यूमेंट्स को ऑथेंटिकेशन ,वेरिफिकेशन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स की टीम को भेजी जायगी /
.

.
प्रिंसिपल लोहानी ने मुनीश गुप्ता, शेफ शबनम, शेफ विकास, शेफ अरुण, शेफ अखिल, शेफ सौरव, गुरदीप, मांगट, अर्शप्रीत, काजल, शेखर, हरप्रीत, गगन, रमन का विशेष रूप से धन्यवाद किया / छात्रों दीपक, स्कंद, अभिषेक, कपिल, ईशा, ज्योति, रीना, ऋतिक, राहुल, सुमित, मनीष, सुरजीत, विनय आदि ने इसमें योगदान दिया / इस अवसर पर एम डी मनहर अरोड़ा, डायरेक्टर डॉक्टर वीना दादा, डायरेक्टर डॉक्टर अलका गुप्ता, प्रिंसिपल अमरपाल सिंह, डायरेक्टर डॉक्टर सुभाष शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह सैनी, प्रिंसिपल रणबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Prepared 389 Besan Chillas for Limca Book of Records by St.Soldier Institute of Hotel Management

































