.
.
Prof. Vipin Jhanji elected unopposed for staff secretary post 2019-20 at DAV College Jalandhar
जॉइंट स्टाफ सेक्रेटरी के पद के लिए प्रो. दीपक वधावन को मिली एहम जिम्मेदारी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज जालन्धर में स्टाफ सचिव पद 2019-20 के लिए प्रो. विपिन झांजी को निर्विरोध चुना गया / उन्हीं के साथ हो प्रो. दीपक वधावन भी सर्वसम्मति से जॉइंट स्टाफ सेक्रेटरी के पद के लिए चुने गए / गौरतलब है कि दोनों पदों के लिए इस बार चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी और यह दोनों को लगातार दूसरा कार्यकाल होगा /
.
निर्विरोध चुने जाने के बाद स्टॉफ सेक्रेटेरी विपन झांजी और जॉइंट स्टाफ सेक्रेटरी प्रो दीपक वधावन नें सभी का धन्यवाद किया और कहा यह सच, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और उम्मीदों की जीत है, हमें जो दायित्व सौंपा गया है, हम उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे /
.
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस. के. अरोड़ा ने इस मौके पर प्रो. विपिन झांजी एवम प्रो. दीपक वधावन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज के स्टाफ कौंसिल के स्टाफ सेक्रेटरी और जॉइंट स्टाफ सेक्रेटरी का पद हासिल करना बहुत बड़ी और ज़िम्मेदारी की बात होती है / खास कर तब जब आप इस पद के लिए दूसरी बार चुने गए हों और वो भी निर्विरोध / यह आपके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों का ही नतीजा है कि सभी स्टॉफ सदस्यों का आप पर भरोसा पूर्णतः कायम रहा / मैं आशा करता हूँ कि आप पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएंगे और स्टाफ की भलाई के लिए आवश्यक कार्य करते रहेंगे /
.
स्टॉफ सेक्रेटरी प्रो. विपिन झांजी ने इस दौरान कहा कि यह जीवन मिला है अपने कर्मों से अपने आपको बेहतर बनाने के लिए / मेरा विश्वास इसी में है / जीवन भर रहेगा भी / डीएवी कॉलेज ने दूसरी बार स्टॉफ सचिव के पद पर बैठाया / मैं इस पद की गरिमा को समझता हूँ / डीएवी मेरे लिए पहले एक परिवार है / इस पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य हम सब को मिलकर करने होंगे /
.
पिछले वर्ष स्टाफ़ सचिव की भूमिका में रहते हुए मेरा प्रयास यही रहा कि इस परिवार के किसी भी सदस्य को मुझसे कोई व्यक्तिगत परेशानी न हो / ईश्वर जानता है मैंने अपने पद का लाभ उठाकर किसी का कभी नुकसान नहीं किया, न करुँगा / मैंने हमेशा प्राध्यापक से लेकर स्टाफ़ तक को खुले संवाद के लिए आमंत्रित किया है / हमेशा सबके साथ पारिवारिक सम्बन्ध बनाकर रखने की कोशिश की / आज स्टाफ़ सचिव पद पर बैठने का दूसरी बार सम्मान मिला है / इसके लिए बहुत लोगों का धन्यवाद बनता है /
.
उन्होंने इसके लिए डीएवी स्टाफ़ मेम्बर्ज़ का जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास बनाए रखा / मैं डी ए वी कॉलेज के सभी मेम्बर्ज़ का जिन्होंने कदम-कदम पर मेरा साथ दिया उनका भी धन्यवाद / नॉन टीचिंग स्टॉफ के प्रति मेरी भावना हमेशा जुड़ी रही हैं / प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मेरे साथ खड़े होने वाले सभी को मेरा धन्यवाद / मेरे विद्यार्थी मेरी धरोहर हैं / उनके हाथ में ही कॉलेज का भविष्य है / उनकी शुभकामनाओं ने मेरा हौसला हमेशा बढ़ाया उनका भी धन्यवाद /
.
मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरी ईमानदारी और कॉलेज के प्रति मेरी निष्ठा पर अपना भरोसा कायम रखा / मैं आज आप सबका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाता हूँ कि हमें जो दायित्व सौंपा गया है, हम उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और कॉलेज और स्टाफ़ की बेहतरी के लिए हर कार्य को सही और सकारात्मक दिशा में मिलकर आगे बढ़ाएंगे / उन्होंने अंत में एक बार फिर निर्विरोध चुने जाने के लिए सबका आभार व्यक्त किया /
.
इस दौरान जॉइंट स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. दीपक वधावन ने कहा कि इस पद पर मुझे दूसरी बार निर्विरोध चुना जाना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है तो बड़ी चुनौती भी / यह मुझसे पहले डीएवी परिवार की उपलब्धि है / आप सबकी शुभकामनाओं के बिना इतना बड़ा पद संभव ही नहीं था / मैं इस पद की गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Prof. Vipin Jhanji elected unopposed for staff secretary post 2019-20 at DAV College Jalandhar

































