.
protest against police station by kinner Ludhiana Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : चौकी ढंडारी कलां में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दुष्कर्म के मामले में पकड़े एक आरोपी को छुड़वाने के लिए किन्नरों ने थाने का घेराव कर पहले नग्न होकर प्रदर्शन किया, फिर बात न बनती देख चौकी पर पथराव करना शुरू कर दिया /
..
चौकी में मौजूद इंचार्ज और मुलाजिम खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे / पत्थर लगने से चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह और एक पुलिस मुलाजिम जरनैल सिंह घायल हो गया / पथराव की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ थाना फोकल प्वाइंट, थाना मोती नगर, थाना साहनेवाल और थाना जमालुपर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची /
..
माहौल शांत न होता देखकर उच्चाधिकारियों के आदेशों पर पुलिस ने किन्नरों को खदेडऩे के लिए लाठीचार्ज किया जिससे किन्नर भाग खड़े हुए / इसके बाद घायल पुलिस मुलाजिमों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया / इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट में मुख्य किन्नर रिंपी महंत और उसके साथ 20-25 अज्ञात किन्नरों के खिलाफ मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पत्थरबाजी करने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है /
.जानकारी के मुताबिक थाना फोकल प्वाइंट में 3 दिन पहले नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला व & युवकों पर मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी हरमन, दीप, सूरज व महिला शोभा शामिल थी / पुलिस ने दीप और सूरज को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि हरमन को हिरासत में रखा था / जांच में पता चला कि हरमन किन्नरों की गाड़ी चलाता है /
.
हरमन के पकड़े जाने का पता चलने पर किन्नर थाना फोकल प्वाइंट गए थे / किन्नरों का आरोप था कि उनके ड्राइवर हरमन को इस केस में फंसाया जा रहा है / जहां एस.एच.ओ. ने मामले की जांच चल रही का आश्वासन दिया था मगर हरमन को नहीं छोड़ा गया / सोमवार की रात को किन्नरों को वापस भेज दिया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
protest against police station by kinner Ludhiana Punjab






































