.
.
PTB Big Accident News car accident rewari Haryana Groom’s car
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में एक दुखद घटना का समाचार प्राप्त हुआ है / जहां बारात के पहुंचने से पहले ही दूल्हे के पिता और उसके तीन भांजा-भांजी मौत के मुंह में चले गए / जैसे ही खबर शादी समारोह स्थल तक पहुंची, चीख पुकार मच गई / दूल्हे और दुल्हन दोनों के घर में मातम पसर गया /
.
.
हादसा रेवाड़ी जिले के रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ / यह बारात बेरी से गोकलगढ़ आ रही थी / यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब बाराती दुल्हन के घर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर थे / करीब आठ बजे का समय था, जब गंगायचा टोल के समीप अचानक स्विफ्ट का टायर फट गया और कार आगे चल रहे ट्राले में जा घुसी /
.
.
कार ट्राले में इस कदर फंसी थी कि उसे काट कर बाहर निकाला / राजेंद्र, कार चालक और तीन नाती-नातिनों ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया / मृतक बच्चे दूल्हे की बहन की बेटी 10 वर्षीय प्राची पुत्री संजय, 8 वर्षीय काकू पुत्र संजय, जींद निवासी 10 वर्षीय दक्ष पुत्र राजीव थे / कुल सात लोगों में राजेंद्र का दामाद संजय और नातिन आदिती ही बची /
.
.
पीछे बारात की अन्य गाड़ियां हादसा देखकर रुकी और दोनों परिवारों को सूचना दी / सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई / शहनाई, बैंड-बाजा थम गया / रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पर वर-वधू पक्ष के लोगों का जमावड़ा लग गया / हादसे के करीब पांच घंटे बाद बड़े-बुजुर्गों के समझाने के बाद बेहद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी हुई /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News car accident rewari Haryana Groom’s car






































