.
.
PTB Big Accident News Delhi students injured in yamuna expressway overturned cars 10 injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी कार पलट गई जिसमें 10 विद्यार्थी घायल हो गए / जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में कार पलटने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए / हादसे में घायल हुए सभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं /
.
.
हादसे के बाद घायल छात्रों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है / हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार डिवाइडर पर जा चढ़ी / यह हादसा उस समय हुआ जब यह छात्र गलगोटिया यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे /
.
.
इस हादसे का शिकार हुए छात्रों की पहचान अमीषा दत्ता, मुदित, चंदन, ओम आनंद, परिधा, खालिद, आर्यन सिसोदिया, मयंक, आफताब, भावेश के रूप में हुई है / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया व शवों को अपने कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Delhi students injured in yamuna expressway overturned cars 10 injured

































