.
.
PTB Big Accident News International around the ladding the plane made of a fire 41 people burned alive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मॉस्को : रूस में माॅस्को के शेर्मटयेवो हवाईअड्डे पर रविवार को एक प्लेन में आग लगने की वजह से 41 लोगों की मौत हो गयी / रूस की जांच समिति ने इसकी पुष्टि की / टीएएएस न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ मॉस्को अंतर्राज्यीय जांच विभाग समिति की प्रतिनिधि ऐलेना मार्कोवस्काया ने पुष्टि की है कि हादसे में अभी तक 41 लोगों की मौत हो गई हैं / जांच समिति ने अपने बयान में बताया कि विमान में 78 यात्री सवार थे जिनमे से 37 लोग बचने में कामयाब रहे /
.
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसजे-100 यात्री विमान ने स्थानीय समय अनुसार 6 बजे शेर्मटयेवो हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और लगभग 40 मिनट तक माॅस्को क्षेत्र में चक्कर लगाने के बाद एक आपातकालीन लैंडिंग की / लैंडिंग के दौरान विमान के पिछले हिस्से में पूरी तरह से आग लगी हुयी थी /
Посадка пылающего Sukhoi Superjet 100 в Шереметьево. Пилоты – стальные люди pic.twitter.com/ETlzOHbUKw
— Дмитрий Смирнов (@dimsmirnov175) May 5, 2019
विमान में आग की वजह फिलहाल आसमान में बिजली गिरने की बताई जा रही हैं / जांचकर्ता पिड़ीतों, चश्मदीदों, हवाई अड्डे के कर्मचारी और एयरलाइन वाहकों से हादसे के कारण की अधिक जानकारी जुटाने के लिये पूछताछ कर रहे हैं /
.
.
हादसे की वजह फिलहाल शॉर्टसर्किट बताई जा रही है / जांच समिति के बयान के अनुसार, हवाई परिवहन पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News International around the ladding the plane made of a fire 41 people burned alive

































