.
.
PTB Big Accident News Ludhiana Big accident 4 died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है जहां एक बोलेरो के कंबाइन के पीछे जा टकराने से दो लोगों की जान चली गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है / यह बोलेरो गाड़ी डोली वाली थी और इसमें दूल्हा दुल्हन भी सवार थे, जिनमें से दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई / इस घटना के बाद पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है /
.
.
जानकारी के अनुसार ढंडारी कलां के नजदीक एक डोली वाली कार की कंबाइन से भीषण टक्कर हो गई / इस हादसे में दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत जबकि 3 लोग घायल हो गए / प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए /
.
इस घटना संबंधी मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह सुबह 5 बजे डोली लेकर यमुनानगर जगाधरी से लुधियाना के लिए निकले थे, लेकिन ढंडारी कला के पास आकर अचानक कंबाइन के साथ उनकी गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई / इस भयानक हादसे में दूल्हे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे लुधियाना के एस.पी.एस. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व सभी घायलों को आसपास के लोगों की सहायता से बाहर निकला व अस्पताल में भर्ती करवाया / मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Ludhiana Big accident 4 died

































