.
.
PTB Big Accident News punjab ldh bolero activa accident in pictures
भीड़ ने ईंटों, पथरों व बेसबैट के साथ सिखाया सबक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के टिबा सड़क मार्ग पर उस समय बड़ा सड़क हादसा हो गया जब एक बेकाबू बलेरो गाड़ी ने मोटरसाईकल, एक्टिवा सवार सहित कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया / इस भयानक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास की के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है /
.
.
जानकरी के अनुसार पता चल है कि इस हादसे के बाद बेकाबू बलेरो चालक को स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर कानून को अपने हाथ में लेते हुए गाड़ी का पीछा किया और ईंटों, पथरों व बेसबैट के साथ गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और गाड़ी चालक की जमकर धुलाई की /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी चंडीगढ़ के नंबर की थी और गाड़ी चालक अपने परिवार सहित कहीं जा रहा था / चालक टिबा सड़क मार्ग पर पड़ते गोपाल नगर का रहने वाला था / बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था जिस करके उससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बेकाबू गाड़ी लोगों को कुचलती हुए आगे निकल गई /
.
.
फ़िलहाल लोगों ने गाड़ी चालक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है व पुलिस अधिकारीयों का इस मामले में कहना है कि अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है / शिकायतकर्ता द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद ही मामला दर्ज किया जायेगा अभी मामले की जाँच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News punjab ldh bolero activa accident in pictures

































