.
.
PTB Big Accident News uttar pradesh bareilly fire in car after collision with tourist bus in pilibhit bareilly
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ पीलीभीत : बरेली हाइवे पर खमरिया पुल के पास शनिवार तड़के नेपाली टूरिस्ट बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन पलट गए और कार में आग लग गई / हादसे में कार सवार सास-ससुर, दामाद समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई /
.
.
मृतकों की पहचान न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मुन्ने मंसूरी (60), उनकी पत्नी मुन्नी बेगम (55), साड़ू जमील अहमद (52), निवासी जहानाबाद थाना क्षेत्र गौंछ गांव, उनकी पत्नी नसरीन उर्फ गोजा बेगम (45) और मुन्ने मंसूरी के छोटे दामाद आजम (25), पुत्र शमशुद्दीन, निवासी उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) किच्छा थाना क्षेत्र के गांव सैजदा दरऊ के रूप में हुई है /
.
.
उधर, बस सवार यात्रियों को भी चोटें आई / बस में करीब 24 यात्री सवार थे / सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू किया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी /
.
.
दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे / फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, हादसा हाइवे पर एक गड्ढे से गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुई है / मामले की जाँच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News uttar pradesh bareilly fire in car after collision with tourist bus in pilibhit bareilly

































