.
.
PTB Big Breaking News 66 people died after drinking poisonous liquor assam government ordered an inquiry
सरकार ने दिए जांच के आदेश, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ गुवाहाटी : जहरीली शराब पीने से असम के चाय बागानों में काम करने वाले कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है / अकेले गोलाघाट जिले में 39 लोगों की मौत हुई है / अभी भी कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं / स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है / मीडिया में नशर हुई जानकारी के मुताबिक कई लोगों को गंभीर अवस्था में जोरहट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है /
.
.
अभी दो सप्ताह पहले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी / भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने वीरवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था / ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे / पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है / असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं /
.
घटना को लेकर जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है / पुलिस ने कहा कि वीरवार रात को 12 लोगों को गोलाघाट सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया / वीरवार रात को ही बाद में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई / अधिकारियों ने बताया कि 23 लोगों की मौत गोलाघाट सिविल अस्पताल में जबकि 7 लोगों की मौत जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है /
.
.
गोलाघाट सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाए गए ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर थी / मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और एक महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है /
.
.
सोनोवाल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और विधायक मृणाल सैकिया को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है / असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्ल वैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है / वहीं कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News 66 people died after drinking poisonous liquor assam government ordered an inquiry

































