.
.
PTB Big Breaking News Amritsar Fire for four Shop
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : आज दोपहर के समय गुरु नगरी कहे जाने वाले अमृतसर के अधीन पड़ते लॉरेंस रोड के पास स्थित एक बिल्डिग में भीषण आग लग गई / यही नहीं इस दौरान बिल्डिंग में लगी आग की लपटों ने अपने साथ वाली 4 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सभी दुकानें भी जलकर राख हो गई /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग को बुझाने के लिए मार्किट के दुकानदारों के साथ-साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने का काफी प्रयत्न किया / बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है /
.
.
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बिल्डिंग में बने एक आफिस का ए. सी. ऑन करने पर अचानक हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत सहित 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया /
.
.
ख़बर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तब तक लाखों का नुक्सान हो चुका था / फ़िलहाल मौके पर घटना कि सुचना मिलते ही पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर घटना संबंधी जांच में जुट गई है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Amritsar Fire for four Shop

































