.
.
PTB Big Breaking News bihar begusarai loksabha election kanhaiya kumar filed nomination from begusarai brvj
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बिहार : बिहार के बेगूसराय सीट से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया / कन्हैया कुमार भारी भीड़ के बीच मंगलवार (9 अप्रैल) की सुबह बीहट गांव में अपने घर से मां का आशीर्वाद लेकर निकले तो भारी तादाद में बाइक सवार और आम आदमी उनके काफिले में शामिल थे / उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद, जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़, गुरमेहर कौर और जेएनयू से लापता छात्र नजीब की मां नफीसा भी मौजूद रहीं /
.
.
सबसे पहले कन्हैया कुमार ने जीरोमाइल पर दिनकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया / उसके बाद विभिन्न जगहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान हुई भारी ओलावृष्टि और और बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ / कार्यकर्ता बारिश के बीच भी नाचते और गाते रहे और ‘लेकर रहेंगे आजादी’ का नारा लगाते रहे / कार्यकर्ताओं ने इस बीच चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए /
.
.
नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद कन्हैया कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि उस सोच से है जो देश के संविधान को खत्म करना चाहता है / कन्हैया ने कहा, ‘हमारी लड़ाई उनसे है जो फर्जी बहस कर जनता को गुमराह कर रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय और आत्म सम्मान को भटकाने का काम कर रहे हैं / कन्हैया ने कहा कि उसके प्रतिनिधि के रूप में गिरिराज सिंह खड़े हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News bihar begusarai loksabha election kanhaiya kumar filed nomination from begusarai brvj

































