.
.
PTB Big Breaking News chandigarh indian airofrce got chinook heavy lift helicopters who killed osama bin laden
लादेन का इस हेलीकॉप्टर ने किया था खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर शामिल हो गया / अमेरिका ने इसी की मदद से आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया था / अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए चार चिनूक सीएच-47आई हेलीकॉप्टर भारत आए हैं। ऐसे 15 हेलीकॉप्टर खरीदे गए हैं /
.
इसमें एकीकृत डिजिटल कॉकपिट मैनेजमेंट सिस्टम है / इसमें कॉमन एविएशन आर्किटेक्चर कॉकपिट और एडवांस्ड कॉकपिट जैसी विशेषताएं हैं / इस हेलिकॉप्टर में एक बार में गोला बारूद, हथियार के अलावा सैनिक भी जा सकते हैं / इसे रडार से पकड़ पाना मुश्किल है /
.
Air Chief Marshal BS Dhanoa: Chinook helicopter can carry out military operations, not only in day but during night too; another unit will be created for the East in Dinjan (Assam). Induction of Chinook will be a game changer the way Rafale is going to be in the fighter fleet. pic.twitter.com/TxJgJt8h5P
— ANI (@ANI) March 25, 2019
यह भारी मशीनों, तोपों को उठाकर ले जा सकता है / 20000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है / यह 10 टन तक के वजन को उठाकर कहीं भी ले जा सकता है / यह 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है /इसकी ऊंचाई 18 फीट और चौड़ाई 16 फीट है /
.
इसे दो पायलट उड़ा सकते हैं / दुनिया के 26 देशों में इसका इस्तेमाल किया जाता है और इन देशों में अब भारत भी जुड़ गया है / वियतनाम युद्ध, लीबिया, ईरान, अफगानिस्तान समेत इराक में भी यह हेलीकॉप्टर बड़ी और निर्णायक भूमिका निभा चुका है / भारत में इसका विशेष उपयोग किया जाएगा /
.
Visuals of Chinook heavy-lift helicopters at Air Force Station 12 Wing, in Chandigarh. Indian Air Force to induct the first unit of four Chinook helicopters today. pic.twitter.com/o6xoiOCrOa
— ANI (@ANI) March 25, 2019
.
चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना की ओर से एक इंडक्शन समारोह का आयोजन किया गया / इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ शामिल हुए / उन्होंने ही औपचारिक तौर पर चिनूक हेलीकॉप्टरों को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया /
.
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इस मौके पर बताया कि चिनूक हेलीकॉप्टर हमारे कई ऑपरेशन पूरे करने में मददगार रहेगा / न केवल दिन में, बल्कि रात में भी इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है / इसकी दूसरी ईकाई पूर्वी बेड़े में शामिल की जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News chandigarh indian airofrce got chinook heavy lift helicopters who killed osama bin laden

































