.
.
PTB Big Breaking News cricket news pakistan bans ipl broadcast alleging india made an organised effort to harm cricket in his country
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान ने आज से देश में इंडियन टी-20 लीग मैचों के प्रसारण को प्रतिबंधित करते हुए आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान में खेल को ‘नुकसान’ पहुंचाने के लिए ‘संगठित प्रयास’ किया है / सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया / इमरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी हैं /
.
.
उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है / चौधरी ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान में क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने का संगठित प्रयास किया है और यह हमारे यहां भारत के घरेलू टूर्नामेंट का प्रचार करने की स्वीकृति देने का कोई मतलब नहीं है /
.
.
उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान में लीग और क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय आधिकारिक प्रसारणकर्ता पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे सत्र के प्रसारण से टूर्नामेंट के बीच में पीछे हट गया था / फरवरी में भारत में पीएसएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता डीस्पोर्ट ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद विरोध में टूर्नामेंट की कवरेज रोक दी थी / इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News cricket news pakistan bans ipl broadcast alleging india made an organised effort to harm cricket in his country

































