.
.
PTB Big Breaking News Image result for GOOD NEWS for vehicle owners, will not be expensive Third Party Insurance
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बेंगलुरु : दोपहिया, चारपहिया एवं कॉमर्शियल वाहनों के मालिकों के लिए खुशखबरी है / बीमा प्राधिकरण ने इन सभी के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी न करने का फैसला किया है / दरअसल पिछले एक दशक से ऐसा देखने में आता रहा है कि अप्रैल के आसपास मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 10 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, हालांकि पिछले साल बाइक, कार और टैक्सी के प्रीमियम में 10-20 प्रतिशत की कटौती की गई थी /
.
.
इस वित्त वर्ष में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है / रेग्युलेटर थर्ड पार्टी मोटर कवर की दरों का निर्धारण करता है और पर्सनल ऐक्सीडेंट के मामले में दरों की की निर्धारण की अनुमति बीमाकर्ता को देता है /
.
.
इस साल उम्मीद थी कि इंश्योरेंस रेट में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है / उपभोक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है / इंश्योरेंस रेग्युलेटर ने कहा है कि इस बार बाइक, कार या कमर्शल वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी / आईआरडीएआई ने कहा कि 1 अप्रैल 2018 को लागू की गईं प्रीमियम की दरें ही इस वित्त वर्ष में भी लागू होंगी /
.
.
दूसरे शब्दों में कहें तो लोग जितना चार्ज दे रहे हैं, अगली नोटिस तक वही देना होगा / 75 सीसी से कम इंजन वाले दुपहिया वाहनों की दरें पहले की ही तरह 427 रुपये होंगी / इसके अलावा 75 से 150 सीसी तक के इंजन वाले दुपहिया वाहनों को प्रीमियम 720 रुपये होगा / हाइपावर बाइक की दरें पहले की ही तरह 985 रुपये रहेंगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Image result for GOOD NEWS for vehicle owners, will not be expensive Third Party Insurance

































