.
.
PTB Big Breaking News imran khan calls meeting on nuclear issues pakistani jets violate indian air space
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बुधवार को विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने संयुक्त बयान जारी किया / विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पाक वायुसेना के हमले को विफल किया और उसके एक लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया / जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना का एक विमान मिग-21 क्रैश हो गया और एक भारतीय पायलट लापता है /
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/359983901518010/?t=0
भारतीय पायलटों के हिरासत में होने के पाक दावे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अभी तथ्यों का पता लगा रहे हैं / विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिग-21 बायसन ने भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया है / इस लड़ाकू विमान को पाक इलाके में गिरते हुए देखा गया है /
.
.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सबूतों के आधार पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया था / जवाब में पाकिस्तान बुधवार को भारतीय वायुसीमा में घुस आया / कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक पार्टियों ने कहा- ‘हमें वायुसेना की कार्रवाई पर गर्व है’ कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि उन्हें वायुसेना की कार्रवाई पर गर्व है /
.
.
वहीं पाकिस्तान के रेलवे मंत्री शेख राशिद अहमद का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं / उन्होंने कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद अब तक का सबसे बड़ा युद्ध होगा / उनका कहना है कि युद्ध के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है / उन्होंने यह बात ‘दुनिया टीवी’ से कहा है / राशिद का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के चाहे युद्ध हो या शिंता अगले 72 घंटे सबसे अहम हैं /
.
.
भारत ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के घायल पायलट के अभद्र प्रदर्शन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है / विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की यह हरकत अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है / विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उनकी हिरासत में भारतीय पायलट को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए / भारत उसकी सुरक्षित व तुरंत वापसी की उम्मीद करता है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News imran khan calls meeting on nuclear issues pakistani jets violate indian air space

































