.
.
PTB Big Breaking News indian air force shot down pakistani fighter plane violated indian air apace
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी फाइटर जेट को भारतीय वायु सेना ने मार गिराया है / पाकिस्तानी विमान एफ-16 भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने नौशेरा के लाम वैली में मार गिराया / पाकिस्तान के विमानों ने भारत के पुंछ और राजौरी इलाके में बम भी गिराए /
.
.
इसके बाद भारतीय वायु सेना ने खदेड़ते हुए पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया / एएनआई के अनुसार, यह विमान भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने मार गिराया / एक पैराशूट भी नीचे गिरता हुआ दिखा, हालांकि पायलट की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है /
.
.
बुधवार सुबह जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया / भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर पाकिस्तान के विमान घुस आए और पुंछ और राजौरी के इलाके में बम भी गिराए / भारतीय वायु सेना ने हालांकि पाकिस्तान के फाइटर जेट को खदेड़ दिया /
.
.
पीटीआई के अनुसार, भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है / इधर, सुरक्षा को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह और पठानकोट एयरपोर्ट पर हाइ अलर्ट कर दिया गया है / वहीं, जम्मू कश्मीर के तीनों एयरपोर्ट जम्मू, श्रीनगर और लेह के अलावे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से सभी सिविल और कॉमर्शियल उड़ाने रद्द कर दी गई हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News indian air force shot down pakistani fighter plane violated indian air apace

































