.
.
PTB Big Breaking News jammu three terrorists eliminated following encounter in keller area of shopian
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू के शोपियां जिले के केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है / सुरक्षाबलों ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं / बता दें कि देर रात आतंकियों ने गोली बारी करना शुरू कर दी, जिसका जवाब सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर दिया / आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं /
.
.
सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों की पहचान अकीब अहमद निवासी भटनूर लस्सीपोरा पुलवामा, बशारत अहमद निवासी वासुरा पुलवामा और सज्जाद खांडे निवासी बामनू केलर शोपियां के रूप में की है /
.
.
वहीं गुरूवार को हंदवाड़ा में यारो क्षेत्र में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी है / सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया / बताया जा रहा है कि यहां दो से तीन आतंकी छुपे हुए हैं /
.
.
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के कुगेर क्षेत्र में कासो के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क उठी थी / प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंक दिया था / इससे एक गोशाला में आग लग गई थी / हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी / इसमें दो युवक घायल हो गए / घायल युवकों की पहचान फैजान अहमद और सुहैल नजीर भट के रूप में हुई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu three terrorists eliminated following encounter in keller area of shopian

































