.
.
PTB Big Breaking News ludhiana students did amazing and now charge mobile in candle flame
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज के दो विद्यार्थियों अमनदीप एवं गगनदीप ने भी इसे सार्थक साबित किया है / दोनों सगे भाई हैं / इन्होंने मोमबत्ती की लौ से मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए चार्जर तैयार किया है / लंबे-लंबे पावर कट झेल रहे इन युवाओं को मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत आती थी / ऐसे में इन्होंने जुगाड़ लगाया और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए घर पर पड़े वेस्ट मटीरियल से कैंडल पावर्ड फोन चार्जर तैयार किया /
.
.
दोनों युवाओं ने इस कैंडल पावर्ड फोन चार्जर के मॉडल को गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित जुगाड़ मेले में प्रदर्शित किया, जिसे काफी सराहा गया / मैकेनिकल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर के छात्र गगनदीप सिंह ने बताया कि वह इशर नगर में रहते हैं / उनके इलाके में अकसर घंटों बिजली गुल रहती है, जिस कारण मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत आती थी /
.
परेशान होकर हमने सोचा कि क्यों न मोबाइल चार्ज करने के लिए ऐसा उपकरण तैयार किया जाए, जिसमें बिजली की जरूरत ही न पड़े / इसके बाद हमने घर पर पड़ी मोमबत्ती, खराब कंप्यूटर के हीट सिग्स, पेन स्टैंड, बेकार पड़ी डेटा केबल और बाजार से स्टेटअप बक कनवर्टर व पैलटियर मॉड्यूल खरीद कर कैंडल पावर्ड फोन चार्जर तैयार किया /
.
.
इसके तहत जब मोमबत्ती को जलाकर पेन स्टैंड में हीट सिग्स के नीचे रखा जाता है, तो कैंडल के टेंपरेचर से करंट जनरेट होता है / इस करंट से पैलटियर मॉड्यूल बिजली पैदा करता है, हालांकि अकेले कैंडल से वोल्टेज अधिक नहीं होती है / वोल्टेज बढ़ाने के लिए स्टेटअप बक कनवर्टर लगाया गया है, जोकि पांच वोल्ट तक बिजली देता है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News ludhiana students did amazing and now charge mobile in candle flame

































