.
.
PTB Big Breaking News national surgical strike 20 mirage 2000 indian fighter jets struck a major terrorist camp across the loc
भारत के इस हिस्से तक सुनाई दी धमाकों की गूंज, पाक विदेश मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है / जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 3.30 बजे भारतीय सेना के लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान सीमा में प्रवेश किया और बम गिराए, जिससे एक बड़ा आतंकी कैंप तहस-नहस हो गया /
.
.
भारतीय सेना ने मिराज 2000 फाइटर जेट से इस हमले को अंजाम दिया है / जो आतंकी कैंप तबाह हुआ है, वह जैश का है / मिशन में भारत ने अपने 12 मिजाज फाइटर जेट का इस्तेमाल किया, जिन्होंने मिलकर करीब 1000 किलो बम गिराए /
.
.
इस बीच पाकिस्तानी सेना ने भी आरोप लगा दिया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है / पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि ‘भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुस आए /
.
.
पाकिस्तान की ओर से भी भारतीय सेना की इस कार्रवाई की पुष्टि की है / पाकिस्तान को जब तक भनक लगती और उसके लड़ाकू विमान कोई एक्शन लेते, भारतीय सेना अपना काम करके लौट चुकी थी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News national surgical strike 20 mirage 2000 indian fighter jets struck a major terrorist camp across the loc

































