.
.
PTB Big Breaking News National uae handover to mastermind nisar ahmed on terror attack on crpf camp
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : 2017 में जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा के लैथापोरा में CRPF कैंप पर हुये हमले का साजिशकर्ता जैश-ए-मोहम्मद आतंकी निसार अहमद तांत्रे को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत डिपोर्ट कर दिया है / जैश का यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर दिसंबर 2017 में हमले का मुख्य साजिशकर्ता है /
.
.
निसार अहमद वर्क वीजा के आधार पर भागने की फिराक में था / निसार अहमद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया / वह 1 फरवरी को UAE चला गया था / UAE ने उसे डिपोर्ट कर दिया जिसके बाद मंगलवार रात को इसकी गिरफ्तारी हुई / सूत्रों के अनुसार तांत्रे का भाई, नूर मोहम्मद तांत्रे भी जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था, जिसे बीते साल सैन्य कार्रवाई में मार गिराया था /
.
.
गौरतलब है कि 30-31 दिसंबर 2017 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे / जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी / आतंकी संगठन का कहना था कि यह फिदायीन हमला उसके आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National uae handover to mastermind nisar ahmed on terror attack on crpf camp

































